18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, मुलाकातो का दौर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान, मलेशिया और इथियोपिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली (11 सितंबर 2026)  राजधानी नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कूटनीतिक गतिविधियों का दौर जारी रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) और ब्रिक्स साझेदार देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को गति देते हुए ईरान, मलेशिया और इथियोपिया के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों के साथ उच्च स्तरीय वार्ताएं कीं।

1. भारत-ईरान वार्ता: दो सप्ताह में दूसरी  बैठक, ब्रिक्स में भूमिका की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। 31 अगस्त को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक थी।

ग्लोबल साउथ की मजबूती: प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स बैठकों में ईरान की नियमित और उच्च-स्तरीय भागीदारी की सराहना की।

सहयोग और स्थिरता: वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि ब्रिक्स मंच ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों में नवाचार, दृढ़ता, सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देने में सक्षम है। साथ ही, उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के ‘लीडर्स सेशन’ में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन के प्रति आभार व्यक्त किया।


2. भारत और मलेशिया:

व्यापार से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी, कोटा किनाबालु में खुलेगा नया भारतीय वाणिज्य दूतावास
सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो’ सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ विस्तृत द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने साझेदार देश के रूप में मलेशिया की भागीदारी का स्वागत किया।

रणनीतिक क्षेत्रों में प्रगति: दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में संपन्न प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे के परिणामों की समीक्षा की। बातचीत में रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, व्यापार-निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, फिनटेक, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

बड़ा कूटनीतिक कदम: मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) की स्थापना के लिए मलेशिया की औपचारिक सहमति की जानकारी दी, जिससे दोनों देशों के जन-संबंधों और व्यापार को नई मजबूती मिलेगी।

3. भारत और इथियोपिया: अफ्रीका के साथ रणनीतिक साझेदारी

शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ भी द्विपक्षीय चर्चा की।

रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा: यह वार्ता दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान तय किए गए रोडमैप पर आधारित थी।

विकास और सुरक्षा पर बल: दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने का संकल्प दोहराया और आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता विकास (कैपेसिटी बिल्डिंग) के क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *