Breaking News

surprise visit वन स्टॉप सेंटर का CDO कुमार सौरभ ने किया सरप्राइज़ निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Ghaziabad गाजियाबाद(31 जुलाई 2026) महिलाओं की सुरक्षा और तत्काल सहायता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कुमार सौरभ ने संजय नगर में ‘वन स्टॉप सेंटर (यूनिट-1)’ का सरप्राइज़ विज़िट किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सेंटर मैनेजर, पुलिस चौकी प्रभारी और केस वर्कर सहित पूरा स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिला। सीडीओ ने निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली हर पीड़िता की जरूरत का सही आकलन कर उसे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सहायता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला तभी निस्तारित माना जाएगा जब पीड़िता पूरी तरह संतुष्ट हो।

मुख्य बातें व निर्देश, जिन मामलों में प्रतिवादी पक्ष उपस्थित न हो, वहां केंद्र में स्थापित पुलिस चौकी के जरिए सख्त कार्रवाई की जाए,  महिलाओं की सहूलियत के लिए सभी जरूरी हेल्पलाइन और अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं, सीडीओ ने दो टूक कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं होगा; लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *