गाजियाबाद गुलमोहर एन्क्लेव में 2 अगस्त को आोजित होगा
Ghaziabad
गाजियाबाद (27 जुलाई 2026) यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (नेहरू नगर) और आनंदवती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर से जुड़ी प्रमुख बातों में , रविवार, 2 अगस्त 2026 प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कम्युनिटी हॉल, गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी
सुविधाएं और चेकअप: अनुभवी फिजिशियन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की सलाह, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, PFT (फेफड़ों की जांच) और BMD (हड्डियों के घनत्व की जांच)।
शिविर की संयोजक और RWA की पूर्व अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य परामर्श और जांच की सुविधा देना है, जिससे बीमारियों का शुरुआती स्तर पर ही पता चल सके। उन्होंने सोसाइटी के निवासियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।