उज्जैन समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्राएं पूरी आस्था और उत्साह के साथ निकाली जा रही हैं। ढोल-नगाड़ों, भजनों और पुष्पवर्षा के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले हैं। इस्कॉन मंदिर की यात्रा में पहली बार तीनों भगवान अलग-अलग रथों पर सवार हुए हैं। भगवान बलदेव ‘तालध्वज’ पर, देवी सुभद्रा ‘दर्पदलन’ पर और भगवान जगन्नाथ सबसे बड़े 35 फीट ऊंचे ‘नंदीघोष’ रथ पर विराजमान हैं। बंगाल के कारीगरों ने किया तैय