Breaking News

क्रिस्टोफर नोलन की ‘The Odyssey’ का भारत में भव्य प्रीमियर, बिना कट के CBFC से पास

हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म ‘द ओडिसी’ का मुंबई में भव्य प्रीमियर हुआ, जिसमें नोलन के साथ टॉम हॉलैंड और मैट डेमन भी शामिल हुए। यह प्रीमियर मुंबई के लोअर परेल में आईमैक्स थिएटर में आयोजित किया गया और यह फिल्म का दुनिया में पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था। खास बात यह रही कि फिल्म भारतीय सेंसर बोर्ड (CBFC) से बिना किसी कट के पास हो गई।

प्रीमियर के दौरान नोलन ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब मैं मुंबई आया हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मुझे यहां अपनी फिल्म लॉन्च करने का मौका मिला है। आप दुनिया के पहले दर्शक हैं जिन्होंने यह फिल्म देखी है।’ उन्होंने भारतीय दर्शकों को दुनिया के सबसे जोशीले और फिल्मों की अच्छी समझ रखने वाला बताया।

मैट डेमन ने कहा कि यह फिल्म देखने वाला पहला असली दर्शक था और इसने उन्हें बहुत खुशी दी। टॉम हॉलैंड ने भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कोई भी फिल्म थिएटर में उतनी ऊर्जा नहीं लाता जितना भारतीय दर्शक लाते हैं।

होमर के प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में ओडीसियस की ट्रॉय युद्ध के बाद इथाका वापसी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में मैट डेमन (ओडीसियस), ऐन हैथवे (पेनेलोप), टॉम हॉलैंड (टेलीमेकस), ज़ेंडाया (एथेना), ल्यूपिटा न्योंगो (हेलेन ऑफ ट्रॉय) और रॉबर्ट पैटिन्सन (एंटीनस) जैसे सितारे शामिल हैं। फिल्म 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *