Ghaziabad
गाजियाबाद (9 जुलाई 2026) बारिश की शुरुआत को देखते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिसके क्रम में समस्त जोन में नालों की सफाई के बाद निकली हुई सिल्ट को भी तत्काल हटाने के लिए कहा गया है, नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को लगातार मॉनिटरिंग बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। नालों से निकली हुई गंदगी और सिल्ट सड़कों पर फैली हुई मिली तो कड़ी कार्यवाही होगी विभाग को सख्त निर्देश दिए गए ।
नगर आयुक्त के इन निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम उपकरणों के साथ सड़कों पर दिखाई दी नालों की सफाई के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तथा सिल्ट को हटाया गया जिसमें कवि नगर जोन तहत विशेष अभियान के रूप में कार्य किया गया, नगर आयुक्त ने कवि नगर के क्षेत्र से मिली सिल्ट की समस्या की शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए, एस एफ आई हिमांशु भारद्वाज को तत्काल कार्य करने के कड़े निर्देश दिए जेसीबी और हाईवा के माध्यम से विवेकानंद नगर तथा आरडीसी में सड़क पर फैली हुई सिल्ट को हटाया गया, इसके अलावा अन्य जोन में भी नालों की सफाई के साथ-साथ सिल्ट उठाने का अभियान चलाया ।