Breaking News

Mega Tree Plantation Drive वृक्षारोपण महायज्ञ-2026′ की तैयारी 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Ghaziabad गाजियाबाद( 7 जुलाई 2026) जनपद को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में दुर्गावती सभागार में ‘जिला वृक्षारोपण समिति’ की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी, डीएफओ ईशा तिवारी और सीडीओ कुमार सौरभ ने विकास भवन परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी विभागों को कड़े निर्देश दिए जिनमें ” शासन से गाजियाबाद को 10,22,300 पौधों का लक्ष्य मिला है। सभी विभाग 9 जुलाई 2026 तक वन विभाग की पौधशालाओं से पौधों का उठान सुनिश्चित करें,  लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़क के किनारे एक ही प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं,  प्रत्येक पौधारोपण स्थल की ‘हरितिमा ऐप’ के माध्यम से जियो-टैगिंग की जाएगी, ताकि पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके, आगामी 12 जुलाई 2026 को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के तहत एक वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
“पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ गाजियाबाद का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संस्थाएं, एनजीओ और जनपदवासी इस महाअभियान से जुड़ें। विशेषकर विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *