World Environment Day
लखनऊ (5जून 2026) विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ छावनी में एक पौधा लगाया। इस विशेष वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर जन जागरूकता बढ़ाना था। अपनी एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने स्वस्थ पर्यावरण को सतत विकास, राष्ट्रीय कल्याण और भावी पीढ़ियों की समृद्धि का आधार बताया। उन्होंने जनता से एक हरित, स्वच्छ और अधिक मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम प्रधान निदेशालय, रक्षा संपदा, केंद्रीय कमान और छावनी बोर्ड, लखनऊ ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, केंद्रीय कमान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), केंद्रीय कमान लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और केंद्रीय कमान के वरिष्ठ असैनिक एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे।