New Delhi
नई दिल्ली(24 मई, 2026) कर्नाटक के कारवार जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा “कर्नाटक के कारवार जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।