Breaking News

Prime Minister Narendra Modi चीन में कोयला खदान हादसे पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

New Delhi नई दिल्ली (23 मई 2026) चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति भारतीय लोगों की तरफ से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।  मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा “चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *