Breaking News

गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

Ghaziabad गाजियाबाद(21 मई 2026) लिंक रोड थाना क्षेत्र के कौशांबी में प्रसिद्ध पैसिफिक मॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग मॉल के सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण उठा गहरा धुआं कुछ ही देर में पूरे मॉल परिसर में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *