New Delhi
नई दिल्ली (18 मई 2026)राजधानी एक्सप्रेस में आग के बाद बिहार में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में आग लगने की खबर
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सुबह प्लेटफार्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की खबर से अफरातफरी मच गई ।एक रेलवे अधिकारी के मुताबिक पटना सासाराम स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया उस समय बोगी खाली थी इस हादसे की सूचना मिलते अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया गया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रतलाम(म.प्र.) में भी ट्रेन में आग से हड़कंप मच गया था, तिरुवनंनतपुरम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस की दो बोगियों में भीषण आग लग गई थी, काफी मशक्कत के बाद बोगी में सवार यात्रियों के सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।
Tags:#majorfireinrajdhaniexpress #fireinpassengertrain#thiruvananthapuramhazratnizamuddinrajdhaniexpressoppositionnews