New Delhi
नई दिल्ली 18 मई 2026) केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा NEET-UG पेपर लीक मामले में लगातार कसता जा रहा है।
इस कड़ी में सीबीआई ने लातूर शहर आर.सी.सी. (रेणुकाई कैमिस्ट्री क्लासेस) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है इसके बारे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जांच एजेंसी ने तलाशी में मोटेगांवकर के मोबाइल से परीक्षा का लीक हुआ पेपर बरामद कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मोटेगांवकर NEET-UG पेपर लीक करने और सर्कुलेट करने में शामिल संगठित गैंग का एक सदस्य था।
सीबीआई ने आर.सी.सी. के मुख्यालय से छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।