ghaziabad
( 12 मई 2026) केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (CDTI) कमला नेहरू नगर में सोमवार को ‘आतंकवाद निरोध व कट्टरपंथ उन्मूलन’ पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के संयुक्त सचिव नचकेता झा ने किया।
इस दौरान अपने संबोधन में नचकेता झा ने वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और प्रभावी खुफिया समन्वय ही आतंकवाद से लड़ने के सबसे सशक्त हथियार हैं। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों का व्यावहारिक उपयोग कर राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।
इस कार्यक्रम में बांग्लादेश, मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स और श्रीलंका के 9 विदेशी पुलिस अधिकारियों सहित कुल 30 वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं । प्रशिक्षण में भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ CSC (कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव) के सदस्य देशों के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं
कई राज्यों के IPS, BPR&D, कानून प्रवर्तन एजेंसियां और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ़)।
संस्थान के निदेशक डॉ. सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सत्र का उद्देश्य साइबर निगरानी, आधुनिक जांच तकनीकों और कट्टरपंथ की रोकथाम में अधिकारियों को दक्ष बनाना है।
संस्थान के उप-प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. सचिन गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन में पाठ्यक्रम समन्वयक ओ.पी. शर्मा (DSP) ने सभी का धन्यवाद किया।