Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

New Delhi  नई दिल्ली (9 मई 2026)  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज नया अध्याय जुड़ गया है। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा “ सुवेंदु अधिकारी  को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने जनता से गहराई से जुड़े रहकर और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हुए एक उत्कृष्ट नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं को भी प्रधानमंत्री ने बधाई दी। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसीथ प्रमाणिक।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *