Breaking News

Ghaziabad’s development gains new momentum गाजियाबाद के विकास कार्यों को हरी झंडी, 227 करोड़ से होगा कायाकल्प

ghaziabad गाजियाबाद( 6 फरवरी 2026) शहर को विकास की नई रफ़्तार देने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर 227 करोड़ की विकास योजनाओं के लिए निविदा (Tender) आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। ये सभी कार्य मार्च माह से धरातल पर दिखने शुरू हो जाएंगे।

इसके बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि अवस्थापना निधि और अन्य मदों के जरिए शहर के हर कोने को संवारा जाएगा
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 32.40 करोड़ से वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सुदृढ़ीकरण, एयर क्वालिटी सुधार 30.89 करोड़ से मोहन नगर, वसुंधरा, कवि नगर और सिटी जोन की सड़कों का सुधार, सौंदर्यकरण 6 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों और स्थलों को आकर्षक बनाया जाएगा, इन्दिरापुरम का विकास 17.41 करोड़ से वार्डों में नाला निर्माण और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान।

नगर निगम ने पांचों जोन (कवि नगर, सिटी, विजयनगर, मोहन नगर, वसुंधरा) के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। प्रमुख रूप से वैशाली, वसुंधरा, सूर्य नगर, भोवापुर, शास्त्री नगर, बम्हेटा, मोरटा, लोहिया नगर, विजयनगर और शालीमार गार्डन जैसे क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, सड़क मरम्मत और नाली निर्माण के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएंगे।

विकास की इस कड़ी में केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि बायोडायवर्सिटी पार्क में जन-उपयोगी सुविधाओं का विस्तार और श्मशान घाटों पर शौचालयों का निर्माण भी शामिल किया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *