Breaking News

CM Yogi in Ghaziabad मुख्यमंत्री ने एसआईआर अभियान का लिया अपडेट

ghaziabad गाजियाबाद (8 दिंसबर 2025) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में SIR  (एसआईआर) अभियान’ को “लोकतंत्र का बूस्टर डोज़” बताते हुए इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए व्यापक समन्वय और परिणाम केंद्रित कार्यप्रणाली अपनाने को अनिवार्य बताया।

मुख्यमंत्री इस बैठक को एसआईआर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समीक्षा के लिए संबोधित कर रहे थे, जिसमें सरकार और संगठन के शीर्ष प्रतिनिधि एक मंच पर शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि “राजनीतिक जनसंपर्क एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण का महाअभियान है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक है।” उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता और टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया के साथ मंडल के  7  जनपदों जिसेमें   गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर  के सभी सांसद, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष व सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सभी की सहभागिता से यह अभियान निश्चित रूप से अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा।
गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बैठक आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि गाजियाबाद संगठन और कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ एसआईआर अभियान को 100 प्रतिशत सफलता की ओर ले जाएंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *