ghaziabad गाजियाबाद (29 सितंबर 2025) सुरक्षा शुरू डर खत्म!, गाज़ियाबाद पुलिस ने ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलते हुए संगठित अपराध, अवैध वसूली और माफियागिरी पर ऐसा कड़ा प्रहार किया है कि अपराधी अब गाज़ियाबाद छोड़ने पर मजबूर हैं। ताबड़तोड़ मुठभेड़ों, सम्पत्ति कुर्की और गैंगस्टर/एन.एस.ए. जैसे कठोर कानूनों के प्रभावी इस्तेमाल से यह जनपद अब भयमुक्त और सुरक्षित बन रहा है।
इस कड़ी में, पुलिस की साहसिक कार्यवाही जिसमें
20 सितंबर, की रात, दिल्ली-एनसीआर में लूट, हत्या और रंगदारी का पर्याय बने 50,000 रु. के इनामी दुर्दांत अपराधी बलराम को वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। क्राइम ब्रांच (SWAT) टीम के कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए, पर उन्होंने जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया।
22 सितंबर, 2025 की रात को तो इतिहास रच दिया गया! सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडेय के नेतृत्व में, महिला थानाध्यक्ष रितु त्यागी और उनकी महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने एक शातिर अपराधी जितेंद्र को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। यह उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में महिला पुलिस का किया गया पहला कारनामा है, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है!
इस साहसिक अभियान से न केवल आम जनमानस और व्यापारियों का कानून-व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है, बल्कि मिशन शक्ति-5 के तहत महिला सशक्तिकरण को भी ज़बरदस्त बढ़ावा मिला है। महिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में यह पहला कारनामा किया है जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए इससे कार्य से महिला पुलिस का बल बढ़ेगा ओर सामने वाले अपराधी में यह डर रहेगा कि महिला पुलिस खड़ी है गोली भी मार सकती है। महापौर व नगर आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मी महिलाओ व पुरुषों को प्रशस्ति पत्र व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया व बताया कि पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गॉड की टीम के साहसिक कृत्य की प्रशंसा की इस कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम पीयूष कुमार सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पांडेय,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार,मुख्य अभियंता एन के चौधरी,प्रभारी स्वाट टीम अनिल कुमार राजपूत, नंदग्राम महिला थाना अध्यक्ष ऋतु त्यागी, उपनिरीक्षक स्वाट टीम सुनीत मलिक, उपनिरीक्षक स्वाट टीम पूरन सिंह, मुख्य आरक्षी स्वाट टीम मनोज कुमार, वरुण वीर सिंह, विशाल राठी, संदीप कुमार, पुष्पेंद्र शुक्ला, बालेन्द्र, अमित कुमार, संदीप मलिक, आरक्षी स्वाट टीम मोहित शर्मा, विनीत कुमार, मुख्य आरक्षी स्वाट टीम चालक प्रवेश कुमार व बालेन्द्र कुमार आरक्षी हमराह, उप निरीक्षक महिला थाना विनीता यादव, भुवनेश्वरी, मुख्य आरक्षी ममता,नीतू आदि मौजूद थे।