Breaking News

greater ghaziabad ग्रेटर गाजियाबाद, नगर आयुक्त की निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

ghaziabad  गाजियाबाद(10 अगस्त2025) गाजियाबाद को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की दिशा में पहल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने  प्रशासनिक और निगम अधिकारियों से बैठक की। जिसमें विशेष रूप से संपत्ति विभाग की टीम के साथ बैठक हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह तथा अन्य संबंधित टीम मौजूद रही, गाजियाबाद के विस्तार को लेकर नक्शे पर चर्चा करते हुए बढ़ने वाले क्षेत्रफल पर चिन्हीकरण की कार्यवाही की गईl

इसके बारे में नगर आयुक्त ने  बताया  कि गाजियाबाद नगर निगम ग्रेटर गाजियाबाद नगर निगम के रूप में विस्तार होने जा रहा है जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी कार्यवाही कर रहे हैं संपत्ति विभाग की टीम को बुलाकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर बढ़ाने वाले क्षेत्रफल को देखा गया लोनी, खोडा के क्षेत्र के साथ-साथ कई नगर पालिका व अन्य ग्रामीण क्षेत्र भी ग्रेटर गाजियाबाद नगर निगम मे शामिल होंगे  तेजी से कार्यवाही चल रही है तथा सभी विभाग आवश्यक रूप से पत्राचार भी कर रहे हैंl

गाजियाबाद के ग्रेटर गाजियाबाद बनने से न केवल क्षेत्रफल का विस्तार होगा बल्कि शहर के विकास को भी बल मिलेगा, जिसके लिए समय-समय पर योजना बनाते हुए ग्रेटर गाजियाबाद की महिम को आगे बढ़ाया जा रहा है, शासन के निर्देश अनुसार प्रशासनिक अधिकारी तथा निगम अधिकारी आपसी समन्वय करते हुए आगे बढ़ रहे है, गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारियों ने भी कार्यवाही को रफ्तार दी है, ग्रेटर गाजियाबाद को ध्यान में रखते हुई ही आगे की योजना निगम अधिकारी बना रहे हैंl

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *