tax increase
गाजियाबाद (4 जून 2025) नगर निगम ने हाउस टैक्स में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस के जिला इकाई ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने इस संबंध में एक पत्र महापौर संजय दयाल को लिखा है। सुनीता दयाल को लिखा है और उन्होंने कहा है कि वह टैक्स को कम करने में निगम अधिकारियों पर दबाव बनाएं ताकि शहर की जनता को राहत मिल सके।
गाजियाबाद (4 जून 2025)गाजियाबाद नगर निगम के प्रस्तावित हाउस टैक्स में 400 प्रतिशत की भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज नगर निगम के नवयुग मार्केट में मुख्य कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किया। जबकि इसी सिलसिले में राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने इस संबंध में एक पत्र महापौर संजय दयाल को लिखा है। सुनीता दयाल को लिखा है और उन्होंने कहा है कि वह टैक्स को कम करने में निगम अधिकारियों पर दबाव बनाएं ताकि शहर की जनता को राहत मिल सके।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्य नगर अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें तत्काल प्रभाव से इस वृद्धि को निरस्त करने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के क्रूर काल में लाखों लोग बेरोजगार हो गए और कर्ज में डूब गए, और अब फिर से कोरोना की आहट सुनाई दे रही है। ऐसे में आसमान छूती महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ दी है. इस विपदा काल में नगर निगम गाजियाबाद प्रशासन के हाउस टैक्स में 400 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव “आग में घी डालने” जैसा है। उन्होंने इस प्रस्ताव को जनहित के ख़िलाफ़ बताया।
ज्ञापन में कहा गया कि जनता ने बड़े अरमानों से महापौर का चयन इसलिए किया था कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जगह दमनकारी नीतियां लागू कर आम जनता को परेशान किया जा रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीरसिंह जाटव, सतीश त्यागी, कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, शशि भूषण शर्मा, नरेंद्र राठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, अरविंद वर्मा, श्याम पोरवाल, पंडित सुरेश दौसा, गिरीश शर्मा, अमित गौड़, इस्लाम, अनीस, लक्ष्मण, ओमदत्त गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा (बब्लू), तरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।