ghaziabad news
गाजियाबाद(17जनवरी 2023)जनपद की उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। एस.ओ. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग मोनिका सिंह ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा के साथ औचक निरीक्षण किया ।
जिसमें मैसर्स जगदीश बजाज विजयनगर, ममता देवी विजयनगर, सरोज शर्मा ग्राम सैथली, शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम पैंगा की उचित दर दुकानों का औचक निरीक्षण शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पैरामीटर के आधार पर किया गया और कार्डधारकों से भी खाद्यान्न के वितरण के संबंध में पूछताछ की गई। दुकान के अग्रभाग पर शॉप आईडी, अंत्योदय योजना एवं पात्र ग्रहथी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की सूची चस्पा, रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, शिकायत पेटीका, शिकायत पुस्तिका, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, वन नेशन वन राशन कार्ड से संबंधित सूचना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित सूचना ई पोस मशीन एवं स्कैनर आदि का निरीक्षण किया गया, जो कि अपडेट पाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक आदि उपस्थित थे।
#districtsupplyofficer #drseema #surpriseinspection #oppositionnews