देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 500 से कम नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 4,000 से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। टीकाकरण अभियान जारी है और बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। सरकार ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।