पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन और ड्रग्स बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।