हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर तनाव का माहौल है। कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। सरकार ने सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और कर्फ्यू लगाने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में जाटों को आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की है।