अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा मुख्य आकर्षण
GDA
गाजियाबाद (19 सितंबर 2026) जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) की महत्वाकांक्षी ‘एयरोसिटी’ योजना का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। लैंड पूलिंग नीति के तहत शुक्रवार को पहले भूस्वामी ने जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी जमीन देने की औपचारिक लिखित सहमति दे दी। इसे प्राधिकरण एक बड़ी प्रारंभिक उपलब्धि मान रहा है।
इस बारे में जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के मुताबिक इसके लिए विस्तृत क्षेत्र: यह योजना मोरटी, अटोर और मेवला अगरी गांवों की लगभग 231 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जाएगी।
प्रमुख आकर्षण: योजना का मुख्य आकर्षण प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा, जिसके चारों ओर आधुनिक व सुनियोजित शहरी ढांचा तैयार किया जाएगा।
सुविधाएं व विकास: क्षेत्र में विश्वस्तरीय आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी व आधुनिक बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी। इससे निवेश और रोजगार के बड़े अवसर बनेंगे, भूमि जुटाने का कार्य लैंड पूलिंग मॉडल पर भूस्वामियों की सहमति और सहयोग से ही आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, ओएसडी राजीव रत्न और तहसीलदार विवेक मिश्रा सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।