Breaking News

विक्रमसिंधे आएंगे भारत-रिहा होंगे 16 भारतीय मछुआरे

ranil vikramasinghaनई दिल्ली (13 सितंबर 2015)-श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर 16 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया गया है। तीन दिन के भारत प्रवास के दौरान विक्रमसिंघे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। जिनमे संवेदनशील मछुआरों के मसले पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
जनवरी में प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किए जाने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। हाल में हुए चुनाव में उन्होंने महिंदा राजपक्षे को हराया था, विक्रमसिंघे चौथी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक रिहा किए जाने वाले सभी मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इससे पहले तमिलनाडु के मछुआरों के संगठन ने श्रीलंकाई सरकार से स्वास्थ्य के आधार पर इन्हें छोड़ने की अपील की थी। श्रीलंका के जल सीमा में जाने पर श्रीलंकाई नौसेना ने इन्हें गिरफ्तार किया था। भारत और श्रीलंका एक-दूसरे पर जल सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के समय भी 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *