Breaking News

राज्य मान्यता संवाददाता समिति के अध्यक्ष बने हेमंत-सिद्धार्थ सचिव

up manyata ptrkar sngh3
लखनऊ(30अगस्त2015)- उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनावों के नतीजे आ चुके है। जिसमें हेमंत तिवारी को दोबारा अध्यक्ष और सिद्धार्थ कलहंस सचिव चुन लिया गया है। जबकि फोटोग्राफर इन्द्रेश रस्तोगी को नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। शनिवार को एनेक्सी मीडिया सेंटर में हुए चुनाव में 435 मतदाताओं ने अपने वोटों का इस्तेमाल किया था।
मान्यता समिति के अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों प्रभात त्रिपाठी, शशि नाथ और हेमंत तिवारी ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें हेमंत तिवारी को सबसे ज्यादा 335 मत मिले और उनका निर्वाचित घोषित किया गया। जबिक शशिनाथ को 40 और प्रभात त्रिपाठी को महज़ 31 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिनमें 257 वोट पाकर अरुण त्रिपाठी और 184 वोट पाकर मोहम्मद ताहिर निर्वाचित घोषित किये गए। सचिव पद पर 223 वोट हासिल करने वाले सिद्धार्थ कलहंस को निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 183 वोट पाकर इन्द्रेश रस्तोगी निर्वाचित हुए। इस पद के लिए चुनाव लडे संजय चतुर्वेदी 122 पाकर उपविजेता रहे। 101 वोट पाकर अतुल शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। संयुक्त सचिव के पद पर 221 वोट हासिल कर श्रीधर अग्निहोत्री और 145 वोट हासिल कर रूपेश सोनकर विजयी रहे। कार्यकारिणी सदस्य के 11 पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें एकमात्र महिला उम्मीदवार तमन्ना फरीदी ने सबसे ज्यादा 278 वोट हासिल किये। जबकि दूसरे सदस्यों में टीबी सिंह (259), दिलीप सिन्हा (227), नवेद शिकोह (215), भारत सिंह (210), अनुभव शुक्ल (202), जितेन्द्र कुमार (196), सत्य प्रकाश त्रिपाठी (182), अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी (130), अखिलेश कुमार सिंह (128) और शबीहुल हसन (124) निर्वाचित घोषित किये गए।
tmnna fridi

up manyata ptrkar sngh2

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *