Breaking News

दिल्ली बनी देश की क्राईम कैपिटल: कांग्रेस

sharmishtha mukherji press confrenceनई दिल्ली(12 अक्टूबर 2015)- कई साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस को सत्ता से बाहर होते ही दिल्ली अब देश की क्राइम कैपिटल नज़र आने लगी है। इस बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हाल ही में 4 चार की बच्ची के साथ हुए बलात्कार की घटना की भर्तस्ना की। साथ ही आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार से सवाल किया कि सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाऐ हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस घटना को जानवरों जैसी हरकत करार दिया और कहा कि इस प्रकार की घटना को कोई पाश्विक प्रवृति का व्यक्ति ही कर सकता है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से दिन प्रतिदिन दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे है जबकि दिल्ली महिला आयोग ने महिला सुरक्षा व जागरुकता के एक पम्पलेट जारी किया परंतु उसमें कुछ भी नया नहीं है जिससे कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर नये सिरे काबू पाया जा सके।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी सरकार को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली आवाज उठाओं कार्यक्रम शुरु किया था जिसमें यदि महिलाओं के साथ कोई अत्याचार होता है तो आस-पास के पड़ोसी उसके खिलाफ आवाज उठाते थे और इस कार्यक्रम में आर.डब्लू.ए. तथा स्थानीय समूहों को भी शामिल किया गया था। ज्ञात हो कि दिल्लीवासियों के द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत सरहाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली की सरकार ने वाणी करके महिलाओं के लिए हैल्पलाईन भी शुरु की थी परंतु इस हैल्पलाईन के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को वेतन तक नहीं दिया गया इसके कारण यह हैल्पलाईन ठप्प पड़ी है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए कानून के साथ-साथ जेंडर सेंसटाईजेशन की भी जरुरत है और इसके लिए सभी सहभागियों को साथ लेकर इस पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने की कोई राजनीतिक इच्छा ही नही है जबकि 2012 में निर्भया कांड के बाद जिस प्रकार से पूरे देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के प्रति एकजुटता नज़र आई थी उसके बाद ऐसा लगता था कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में जोरदार कमी आऐगी परंतु दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में कोई कमी नहीं आई क्योंकि आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील ही नही है।
कांग्रेस पार्टी का ऑनलाईन न्यूज लेटर नवम्बर से निकलेगा: शर्मिष्ठा
मीडिया के सामने लगातार बेनक़ाब होने और उपेक्षा के नाम पर कई कांग्रेसी सलाहाकार शायद अपनी रोटियां पक्की करने के उद्देश्य से कांग्रेस का ऑनलाइन न्यूज लैटर लाने के लिए कांग्रेस हाइकमान को मना चुके हैं। इस बारे में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन एक नवम्बर से हिन्दी तथा अंग्रेजी में अर्धमासिक ‘दिल्ली कांग्रेस संकल्प’ के नाम से ऑनलाईन न्यूज लेटर प्रकाशित करेंगे। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि न्यूज लेटर में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियां व विचारधारा, सम-सामायिक विषयों पर लेख, तथा दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों की जन समस्याओं को भी उजागर किया जाएगा। इस पत्रिका की मुख्य संपादक स्वयं शर्मिष्ठा मुखर्जी होंगी तथा सम्पादकीय मंडल में डॉ. सिम्मी जोसेफ, रागिनी नायक, प्रणवीर सिंह, सैयद अब्बास, डॉ. निलेन्द्रा बर्दियान, अनिल थाई व डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं। दरअसल पहले ही कुछ सलाहाकारों की राय पर का नतीजा भुगत रही कांग्रेस के कुछ फैसले देखकर लगता है कि कांग्रेस के कुछ जांबाज़ सालहाकार कांग्रेस को अपनी उंगलियों पर नचाते हुए अब मीडिया के नाम पर कांग्रेस को देश के मीडिया की मुख्यधारा से भी काटने का प्लान बना चुके हैं। हांलाकि कांग्रेस शायद यह अच्छे से जानती है कि पार्टी के कार्यकर्ता नेता बनने के बजाय जनता के बीच कुछ करते तो मीडिया ही नहीं देश की जनता भी उनको सिर माथे पर बिठाती।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *