Breaking News

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने किया रोज़ा इफ़्तार का आयोजन

DPCC Iftar Party
नई दिल्ली( 11 जुलाई 2015) – रमज़ान के मौके पर शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रोजा इफ़्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई-बहनों ने शिरकत की। बड़ी संख्या में पुरानी दिल्ली, यमुना पार और दिल्ली के मुस्लिम भाईयों ने अपना रोजा खोला और खाना खाया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने इस मौके पर सभी रोजेदारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा रमजान के पवित्र महीने में रोज़ा रखकर मुस्लिम भाई उस अल्लाह की इबादत करते है जिसने यह दुनिया बनाई है। उन्होने कहा कि 30 दिनों के रमजान के महीने के बाद ईद का पवित्र त्यौहार आता है जिसे सभी हिन्दु और मुस्लिम मिलजुल कर मनाते है।
इस रोज़ा इफ़्तार समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व सांसद सज्जन कुमार, जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक हसन अहमद, अमरीश गौतम, कुंवर करण सिंह, व निगम पार्षद, जिला व ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष सहित भारी संख्या में मुस्लिम भाई-बहन भी शामिल थे। इस मौक़े पर सभी धर्मो के लोगों ने भी रोज़ेदारों का स्वागत किया। रोजा इफ्तार का आयोजन दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन अली मेहदी ने किया था।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *