Breaking News

दक्षिण एशियाई खेल

asian gamesभारत ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के साथ अपना खाता खोला है और यह स्वर्ण महिला साइक्लिस्ट की तरफ से भारत की झोली में आया है। भारतीय साइकिलिस्ट विदयालक्ष्मी टूरंगबम ने महिलाओं की 30 किलोमीटर की व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे स्थान पर भी भारत की ही चाओबा देवी रही जिन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। साइक्लिंग स्पर्धा का आयोजन गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एलएनआईपीई) में किया गया था।
gamesपुरुषों की 40 किलोमीटर की साइक्लिंग स्पर्धा में अरविंद पंवार ने स्वर्ण पदक और मंजीत सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया जबकि श्रीलंका के जनक हेमंत कुमार गोंगालागे ने कांस्य पदक जीता।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *