President, Draupadi Murmu राष्‍ट्रपति का जन्माष्टमी पर शुभकामना संदेश

New Delhi नई दिल्ली (4 सितंबर 2026)जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर  राष्ट्रपति,  द्रौपदी मुर्मु ने  अपने संदेश में कहा है “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

भगवान श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन को संजीवनी प्रदान करते हैं। उन्होंने सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया। श्रीमद्भगवद्गीता में निहित उनके उपदेश मानवता को कठिन परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने तथा नैतिक मूल्यों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं।

जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें सद्भाव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है।

आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने तथा एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें”।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *