Lucknow
लखनऊ (22 जून2026) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सोमवार की दोपहर दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई, अलीगंज इलाके में तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में चल रहे एक निजि कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई।
आग लगते ही पूरी इमारत गहरे और दमघोंटू धुएं की चपेट में आ गई। भीतर फंसे मासूम छात्रों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। अपनी जान बचाने की कशमकश में कुछ बेबस छात्रों ने इमारत की ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। इस हृदयविदारक त्रासदी में मरने वाले सभी युवक 20 से 24 वर्ष के थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पेटशॉप और गेमिंग ज़ोन में लगी थी।
दर्द और खौफ से भरी इस भीषण अग्नि-त्रासदी में 14 छात्रों ने अपनी जान गंवाई जबकि कई छात्र घायल हुए। अग्निशमन विभाग और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर कूाबू पाया।
सभी 14 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं।
इस अग्नि कांड का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट आए। उन्होंने इस त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की, मुख्यमंत्री जल्द घटना स्थल और केजीएमयू के ट्रामा सैन्टर जाएंगे।