Breaking News

ghaziabad news महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन

ghaziabad news गाजियाबाद(5 अप्रैल 2023) महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर आयोजित महाकुंभ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।  इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व
कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में होगा। इस आयोजन में पूरे देश से कश्यप निषाद समाज महर्षि कश्यप जयंती में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिलने वाली है।  उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप ब्रह्माजी के मानस पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे सृष्टि के रचना में भगवान महर्षि कश्यप का बहुत बड़ा योगदान था महर्षि कश्यप एक बहुत ही न्याय प्रिय शांति प्रिय ऋषि के रूप में विख्यात हुए भगवान महर्षि कश्यप का इतिहास रामचरितमानस में ऋग्वेद में और अनेकों वेदों मैं पाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन बहुत ही बृहद रूप में आयोजित किया जा रहा । विशाल मंच की व्यवस्था है और दूर बैठे लोगों के लिए एलईडी के माध्यम से मंच का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम भी मंच द्वारा पेश किए जाएंगे। भगवान महर्षि कश्यप की लीलाओं का भी वर्णन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि  कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के लक्ष्मण,  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री  जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल समेत सभी विधायक शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सागर कश्यप सिद्धार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप सचिन कश्यप,विशाल कश्यप,  उमाशंकर शर्मा पवन कश्यप, मुख्य रूप से मौजूद थे।

#maharishikashyapjayanti  #keshavparsadmaurya  #genvksingh  #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *