Breaking News

पिछले 24 घंटे में 11314 मरीज बढ़े, लेकिन 7259 ठीक भी हुए, यह 14 दिन बाद दूसरा बड़ा आंकड़ा; देश में 3.09 लाख केस



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। कल 7259 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 29 मई को सबसे ज्यादा 11 हजार 736 मरीज ठीक हुए थे।

5दिन से लगातारएक्टिव केस से ज्यादा रिकवर केस

तारीख एक्टिव केस रिकवर केस
12 जून 3667 7259
11 जून 4690 6044
10 जून 4523 6275
9 जून 4075 5634
8 जून 3092 5711
7 जून 5430 5191

उधर, महाराष्ट्र 1 लाख संक्रमितों वाला देश का पहला राज्य बन गया। पश्चिम बंगाल 10 हजार मरीजों वाला देश का 8वां राज्य हो गया। दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 2123 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 40 हजार के पार हो गई।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
12 जून 11314
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
7 जून 10882

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल मेंसप्ताह में पांच दिन पूरा शहरखोलने का ऐलान किया। यहांशनिवार-रविवार को जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां हाई सेंकडरी की परीक्षाएं चल रही हैं। सावधानी के तौर पर क्लास के बाहर सभी स्टूडेंट्स के जूते और सैंडिल उतरवा लिए गए।

उत्तरप्रदेश: यहांशुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई।नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को कोरोना के 3493 केस मिले और 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 55 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पॉजिटिव पाए गए।प्रदेश में मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई, इनमें से 49 हजार 628 एक्टिव केस हैं। अब तक 3717 की जान गई।

यह तस्वीर मुंबई की है। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कब्रिस्तान में उसके रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार किया। मुंबई में शुक्रवार को 61 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले।प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।

बिहार: यहां शुक्रवार को कोरोना के 148 मामले बढ़े और 1 की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6096 हो चुकी है, इनमें से 2745 एक्टिव केस हैं। अब तक 35 की जान गई। बिहारमें कुल 325 कंटेनमेन जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेन जोन ग्रीन जोन में बदल दिया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


यह तस्वीर कोलकाता की है। अनलॉक-1 में यहां फेरी चलने लगी हैं, लेकिन इनमें लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई बार तो कैपेसिटी से ज्यादा लोग सवार किए जा रहे हैं।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *