Breaking News

एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 संक्रमित बढ़े, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 2414 रिपोर्ट पॉजिटिव; देश में अब तक 3.67 लाख केस



देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 67हजार 264 हो गई है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 13 हजार 107 नए मरीज सामने आए और 341ने जान गंवाई। दिल्ली में रिकॉर्ड 2414 औरउत्तरप्रदेश में 583 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा50 हजार के पार हो गया। यह महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है।

उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि मंगलवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आप विधायक आतिशी भी संक्रमित मिलीं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं, केंद्र के निर्देश परदिल्ली में कोरोना की जांच फीस 2400 रुपए तय की गई है।

5 राज्यों में 960 कोविडआइसोलेशन कोच तैनात

रेलवे ने मरीजों के इलाज के लिए 5 राज्यों में 960 कोविडआइसोलेशन कोच तैनात किए। इनमें से दिल्ली में 503, उत्तरप्रदेश में 372, तेलंगाना में 60, आंध्र प्रदेश में 60, मध्य प्रदेश में5 कोच में कोरोना का इलाज हो रहा है। दिल्ली को मिले कोचआनंद विहार स्टेशन, शकूर बस्ती और सराय रोहिल्ला स्टेशन पर खड़े किए गए। इस व्यवस्था से राजधानी में संक्रमितों के लिए8 हजार बेड का इंतजाम हुआ।

अपडेट्स

  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह राज्यों को कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियोंकी सैलरी देने के निर्देश जारी करे। सरकार सैलरी के भुगतान पर चार हफ्ते मेंरिपोर्ट बनाए। कोर्ट ने यह भी कहा किडॉक्टर औरस्वास्थ्यकर्मीक्वारैंटाइन सेंटर में मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकते हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 10 हजार 974 मामले सामने आए और 2003 लोगों की मौत हुई। देशमें संक्रमितों की संख्या 3 लाख 54 हजार 65 हो गई। इनमें 1 लाख 55 हजार 227 एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 लाख 86 हजार 935 लोग ठीक हो गए। अब तक 11 हजार 903 ने जान गंवाई।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
13 जून 12031
14 जून 11374
12 जून 11314
16 जून 11086
15 जून 10014

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: यहां बुधवार को 161 नए मरीज सामने आएऔर 6 ने जान गंवाई। भोपाल में 49, इंदौर में 44, खरगोन और ग्वालियर में 10-10 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 244 हो गई, इनमें से 2374 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 482 लोगों की मौत हुई।

उत्तरप्रदेश:यहां बुधवार कोकोरोना के 583 मरीज बढ़े और 30 मौतें हुईं। लखनऊ में 74, गौतमबुद्धनगर में 54, मेरठ में 44 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 15 हजार 181 हो गई, इनमें से 5477 एक्टिव केस हैं।कोरोना से अब तक 465 ने जान गंवाई। रिकवरी रेट 61% तकपहुंच गया है।

यह तस्वीर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है। यहां के वेटिंग रूम में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।

महाराष्ट्र:यहां बुधवार को 3307 मरीज बढ़े और 114 ने दम तोड़ा। मुंबई में 1365, ठाणे में 839 और पुणे में 362 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार 752 पहुंच गया। इनमें से 51 हजार 922 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अब तक 5651 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में मृत्युदर बढ़कर 3.35% हो गई।

मुंबई के रेड जोन में सरकार ने टेस्टिंग बढ़ा दी है। शहर में मंगलवार को 935 केस सामने आए।

राजस्थान: यहांबुधवार को कोरोना के 326 नए मामले सामने आए और 5 की जान गई। जयपुर में 60, धौलपुर में 55 और जोधपुर में 35 केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया, इनमें से 2762 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 313हो गई।

यह फोटो जयपुर के नजदीक दिल्ली रोड स्थित एक होटल की है। राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के सभी विधायक यहां इकट्ठा हैं। ताकि फूट नहीं पड़े। मीटिंग के वक्त यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव 19 जून को हैं।

बिहार: यहांबुधवार को 130 नए संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 6940हो गई, इनमें से 2125 एक्टिव केस हैं। वहीं, अब तक 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक एक लाख 27 हजार 86 सैंपल की जांच हुई है। इसके अलावा 4776 मरीज ठीक हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


राजस्थान में अब तक सबसे ज्यादा 2676 मरीज राजधानी जयपुर में मिले हैं। बुधवार को यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *