Al-Falah Islamic School ऐवान-ए-ग़ालिब में हुआ ज्ञान और संस्कारों का संगम

अलफ़लाह इस्लामिक स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न

 

New Delhi नई दिल्ली (26 नवंबर 2026) प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान अलफ़लाह इस्लामिक स्कूल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नॉर्थ घोंडा का वार्षिक समारोह 26 नवंबर को आईटीओ पर मौजूद ऐतिहासिक ऐवान-ए-ग़ालिब सभागार में अत्यंत भव्य, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौक़े पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने और होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक और उद्देश्यपूर्ण प्रस्तुतियों से सभागार में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

अनुशासन व स्नेह के साथ भव्य स्वागत
समारोह का आगाज़ मुख्य अतिथि  नुसरतउल्लाह खान खान (रिटायर्ड डीन फैक्ल्टी ऑफ़ इन्जीनियरिंग जामिया मिल्लिया इस्लामिया) का गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के नेश्नल कैडेट कोर (NCC) कैडेट्स ने अपने अनुशासित और आकर्षक अंदाज़ में मुख्य अतिथि की अगवानी कर सभी को प्रभावित किया। इसके पश्चात छात्राओं के प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

आधुनिक और नैतिक शिक्षा का अनूठा संगम
वर्ष 1983 में ‘अलफ़लाह सोसाइटी‘ का स्थापित यह संस्थान पिछले चार दशकों से शिक्षा की अलख जगा रहा है। वर्तमान में यहाँ नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को आधुनिक (दुनियावी) शिक्षा के साथ-साथ उच्च नैतिक मूल्यों और दीनी तालीम का संतुलित ज्ञान दिया जा रहा है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल प्रबंधन अब छात्राओं के लिए कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई शुरू करने की दिशा में तेजी से प्रयासरत है।

भविष्य का संकल्प और प्रेरणादायक संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या (प्रिंसिपल) आलिया आफ़ाक़ ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं के लिए उच्च कक्षाएं प्रारंभ करने के संकल्प को दोहराते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्कूल के लगातार विकास के लिए अपना सक्रिय सहयोग दें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नुसरतउल्लाह ने अपने प्रेरणास्पद संबोधन में जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी संयुक्त जिम्मेदारी होती है।

समारोह के अंत में विद्यालय के मैनेजर व सेक्रेटरी ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने एकजुट होकर स्कूल को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उत्साह के बीच यह यादगार समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *