Breaking News

PM Narendra Modi कोटा हादसे में लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

New Delhi नई दिल्ली (22 नवंबर 2026)राजस्थान के कोटा में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ‘राजस्थान के कोटा में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *