Diwali रक्षा मंत्री ने सिक्किम सीमा पर जवानों संग मनाई दिवाली

  ‘सैनिक ही हैं दीपावली का सबसे उज्ज्वल प्रकाश’- राजनाथ सिंह

New Delhi नई दिल्ली (8 नवंबर 2026) सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के वीर जवानों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली मनाई। इस मौके पर थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन और 33 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

शेराथांग में सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें ‘दीपावली का सबसे उज्ज्वल प्रकाश’ बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक बिना किसी दिखावे के अंधकार मिटाता है, उसी तरह हमारे जवान चुपचाप सीमाओं पर डटकर कर्तव्य निभाते हैं, जिससे पूरा देश सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाता है।

दुर्गम पहाड़ियों में तैनात जवानों के उच्च मनोबल और अटूट संकल्प की सराहना करते हुए श्री सिंह ने उनके त्याग व समर्पण को नमन किया। अनुशासन और साहस को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का महत्व भी इन्हीं गुणों पर टिका है। साथ ही, उन्होंने जवानों से अपने आचरण, संयम और सौहार्द के जरिए स्थानीय समुदायों के साथ सेना के विश्वास को और प्रगाढ़ करने का आह्वान किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *