”इनका बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा’
New Delhi
नई दिल्ली (24 अक्तूबर 2026) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के सभी जवानों और अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने शून्य से नीचे के तापमान और दुर्गम बर्फीली चोटियों पर देश की रक्षा करने वाले ‘हिमवीरों’ के अदम्य साहस, असाधारण वीरता और समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश साझा करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने अपनी असाधारण वीरता और पराक्रम से अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और हर विपरीत परिस्थिति में इन जवानों ने सदैव असाधारण दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों की नि:स्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए अपार प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र इन वीरों के त्याग और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।