DRI’s action तमिलनाडु तट पर डीआरआई का बड़ा प्रहार

 ‘क्रिस्टल मेथ’ जब्त, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

New Delhi नई दिल्ली (19 अक्तूबर 2026) तमिलनाडु में संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। DRI ने नागपट्टिनम जिले के एक तटीय गांव से 137 किलोग्राम उच्च शुद्धता वाली प्रतिबंधित सिंथेटिक ड्रग ‘क्रिस्टल मेथामफेटामाइन’ जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है।

विशेष खुफिया सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने 16–17 अक्टूबर के दौरान तटीय क्षेत्र में सघन निगरानी और तलाशी अभियान चलाया। तस्कर इस खेप को समुद्र के बीच हस्तांतरण (mid-sea transfer) के जरिए श्रीलंका भेजने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान 6 डफेल बैग बरामद किए गए, जिनमें 5-5 किलो के 27 सिल्वर फॉयल पैकेटों में क्रिस्टल मेथ छिपाकर रखी गई थी।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आयोजक के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लाख रुपये नकद, तस्करी में इस्तेमाल दो चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। DRI ने लॉजिस्टिक्स, भंडारण, परिवहन और समुद्री तस्करी की कड़ियों को जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम 1985 के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *