ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर आंदोलन जारी रहेगाः सीजेपी
New Delhi
नई दिल्ली 13 अक्तूबर 2026) राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरना स्थल जंतर-मंतर पर राजनीतिक व सामाजिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद आंदोलन के लिए पहुंचे सीजेपी (‘सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है।
प्रशासन की इलाके में विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के बाद भी संगठन के प्रतिनिधि वहां अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। हिरासत में लिए जाने के दौरान संगठन ने दो टूक शब्दों में अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनका यह विरोध प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा और वे जंतर-मंतर पर ही अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं CJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कानूनी पाबंदियों और दंडात्मक कदमों के आगे झुकने वाले नहीं हैं और अपनी मुख्य मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
