अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार दिसंबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ही दर्शन के लिए आएं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।