ISRO चंद्रयान-4 मिशन की तैयारियों में जुट गया है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह से नमूने लाना है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद यह भारत का अगला महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन होगा। वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से नमूने लाने की योजना बना रहे हैं। इस मिशन के 2028 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।