Hapur
हापुड़(12 जुलाई 2026)पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आनंद विहार बी-ब्लॉक, प्रीत विहार और प्राइवेट बिल्डर्स की अनंतम सोसाइटी व प्लेज पार्क आदि विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान के तहत कुल 19,035 पौधों का रोपण किया गया।
आनंद विहार में आयोजित मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में हापुड़ बीजेपी जिलाध्यक्ष कविता माधरे और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और रोपे गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया। इस अभियान में स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।