Ghaziabad
गाजियाबाद( 7 जुलाई 2026) जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), पुलिस, नगर निकाय, सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण की मांग की। इस दौरान शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत दाखिलों से संबंधित प्रकरण भी सामने आए।
इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत पात्र बच्चों के शत-प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।