Breaking News

Tree Plantation Drive हरित गाजियाबाद, सुरक्षित कल! जीडीए का मधुबन बापूधाम योजना में वृक्षारोपण अभियान

GDA गाजियाबाद( 7 जुलाई 2026) “हरित उत्तर प्रदेश हरित भविष्य” उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के संकल्प को साकार करने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा सतत विकास के प्रति प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त किया ।
इस मौके पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व है। वृक्ष वायु प्रदूषण को कम करने, तापमान नियंत्रित रखने, भूजल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज लगाए गए पौधे भविष्य में क्षेत्र को हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ वातावरण एवं छायादार परिवेश उपलब्ध कराने में सहायक होंगे।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत शहरी विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संवर्धन से जुड़े अभियानों का नियमित आयोजन करता रहेगा। साथ ही प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का भी दायित्व निभाएँ, जिससे गाजियाबाद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

“एक वृक्ष  अनेक लाभ, हरित गाजियाबाद  हमारा संकल्प।”

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *