Breaking News

khet bachao abhiyan राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुरू

New Delhi नई दिल्ली (1 जून 2026)  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के ग्राम रमासिया से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ करते हुए किसानों को साफ संदेश दिया कि मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी, किसान मजबूत होगा और देश समृद्ध बनेगा। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी परीक्षण, सॉयल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई कुपोषित बच्चों को पोषण किट भी वितरित की गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *