Nagar Nigam
गाजियाबाद(23 मई 2026) गाजियाबाद नगर निगम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की पहल की है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम ने विजयनगर में इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग की शुरुआत की । जिसमें एक बारी में 20 से अधिक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को चार्ज किया जा सकता है। पहल करते हुए प्रथम चरण में 50 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रहे हैं। डीजल और पेट्रोल की खपत को कम करने का प्रयास सफलतापूर्वक नगर निगम द्वारा किया जा रहा है ।मौके पर जाकर नगर आयुक्त ने जायजा लिया गया वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश भी मौके पर उपस्थित रहे, जे एस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निगम का विशेष सहयोग किया गया हैl
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश ने बताया कि विजयनगर में स्थापित इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में एक बारी में 20 कूड़ा कलेक्शन वाहन चार्ज किए जाते हैं लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर का एरिया कूड़ा कलेक्शन में कवर किया जा रहा है प्रदूषण को कम करने के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ रहा है, गाजियाबाद नगर निगम शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए शहर हित में कार्य कर रहा है, वहीं नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की पहल राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए भी आगे बढ़ रही हैl
Tags:#e-vehicleparking#municipalcommissionervikramadityasinghmalik#nagarnigam#primeministernarendramodighaziabadnewsoppositionnews