Ghaziabad
गाजियाबाद(23 मई 2026) भाजपा महानगर गाजियाबाद के दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहे।
इस मौके पर बोलते हुए नकवी ने कांग्रेस और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब “रुदाली रंगरूटों की रंगशाला” बन गई है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को “जुगाड़ का जमघट” बताते हुए कहा कि 2027 के यूपी चुनाव से पहले ही इनकी “झांसे की झालर” में शॉर्ट सर्किट दिखने लगा है।
उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर हमले को “टायं-टायं फिस्स” बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के सुशासन के कारण आज भाजपा 22 राज्यों में काबिज है, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में MLC श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ता निर्माण और तृतीय सत्र में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ‘एकात्म मानववाद’ व ‘अंत्योदय’ की वैचारिक व्याख्या की।
इस कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, MLC दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी और वर्ग संयोजक एसपी सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।