New Delhi
नई दिल्ली( 21 मई 2026) सीएनजी (CNG) की आसमान छूती कीमतों के बीच अब आम जनता की जेब के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है। किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर AIMTC(ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस) के आह्वान पर बीती देर रात से ऑटो, टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों की तीन दिवसीय हड़ताल दिल्ली में शुरू हो गई है।
हड़ताल से फल, सब्जी और दूध जैसी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे इनके दाम बढ़ सकते हैं।
राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी ऑटो-टैक्सी यूनियन्स इस हड़ताल में शामिल नहीं हुई हैं, जिसके कारण शुरुआती तौर पर सड़कों पर इसका मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।
“15 साल से नहीं बढ़ा किराया” — यूनियन्स का फूटा गुस्सा
हड़ताल का समर्थन कर रही ड्राइवर शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा
“एक तरफ सीएनजी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिटी टैक्सी स्कीम के तहत आने वाली लगभग 70 हजार टैक्सियों का किराया पिछले 15 वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है। जब ईंधन महंगा हो रहा है, तो ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ना बेहद जरूरी हो गया है।”